दीपों की अद्भुत छटा से जगमग उठा संगम क्षेत्र

प्रयागराज: जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। संगम नोज तथा आस-पास के घाटों को लगभग 05 लाख दीपों से अधिक दीपो से भव्य रूप से सजाया गया। देव दीपावली के अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायलय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति राजेश विंदल व अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माॅ त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप दान किया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यव्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति एन0के0 जौहरी, माननीय न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर, माननीय न्यायमूर्ति समीर जैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *