प्रयागराज, बढ़ते हुए अपराध के दायरे और नए नए तरीकों से अपराध करने वाले लोगो के खिलाफ एक जागरूकता अभियान का संचालन अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज प्रेम प्रकाश द्वारा बच्चो को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों में बच्चों के साथ पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। यह आयोजन प्रयागराज के महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के प्रांगण में हुआ और इस कार्यक्रम के द्वारा मुख्य रूप से बच्चों को आम जनमानस में होने वाले अपराधो जैसे साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, और इन जैसे अनेक प्रकार की अपराधिक क्रियाकलापों पर किस तरीके से लगाम कसी जा सकती है इसके अलावा बच्चों के साथ होने वाले अपराधिक घटनाओं से उन्हें किस प्रकार सुरक्षित रह जा सकता है की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार की जानकारी देने के कई फायदे हैं क्योंकि बच्चे मुख्य रूप से आज समाज के वह इससे हैं जिनको अगर अभी से तैयार कर दिया जाए, तो आगे होने वाले इस प्रकार के अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। फिर बच्चे इन अपराधी प्रवृतियों से बचाव के तरीके यदि अभी से जान लेंगे तो न केवल अपने परिवार बल्कि अपने आसपास के लोगों तक को इससे बचा सकते हैं।
आज की नौजवान पीढ़ी खासतौर से छोटे बच्चे जिस तरीके से अत्याधुनिक मशीनरी और सॉफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं इस प्रकार के अपराधों और अपराधियों से लोगों के बचाव करने में अत्यंत सक्षम होंगे। साइबर क्राइम ऑनलाइन ठगी या फिर फेसबुक व्हाट्सएप फ्रेंडशिप के जरिए लोगों को गुमराह कर अपराधी कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ यह बच्चे एक मजबूत हथियार बन के सामने आएंगे।
