एमएलसी मान सिंह यादव ने किया समाजवादी डिजिटल रुम का उदघाटन

प्रयागराज, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रेरणा से टैगोर टाऊन मे शहर उत्तरी से विधान सभा चुनाव मे टिकट के दावेदार शौर्य दीप उर्फ सचिन श्रीवास्तव के आवास पर एमएलसी डॉ मान सिंह यादव ने समाजवादी डिजिटल रुम का फीता काटने के साथ दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया।
महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव की उपस्थिति मे डिजिटल रुम के संचालक शौर्य दीप श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डॉ मान सिंह महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन सहित सभी उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को फूल माला पहना कर स्वागत किया।उदघाटन अवसर पर डॉ मान सिंह ने कहा आज के दौर मे समाजवादी डीजीटल रुम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शौर्यदीप श्रीवास्तव को बधाई दी कहा इस डिजिटल रुम से हर तबके और समाज के लोगों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।
एक ही स्थान पर वोटर आईडी से लेकर आधार कार्ड की त्रुटियों सहित तमाम तरहा के कार्य निशुल्क सम्पादित होंगे। भाजपा के गलत मंशा से लोगों के जबरन वोटर लिस्ट से नाम ग़ायब कर बढत बनाने के उद्देश्य को डिजिटल रुम के माध्यम से निष्कृय करने का काम होगा। श्री इफ्तेखार ने समाजवादी डिजिटल रुम की स्थापना पर जहाँ शौर्यदीप को बधाई दी वहीं इसे आज के दौर मे सर्व समाज के हित का केन्द्र बताया, डिजिटल रुम से निरंतर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार बड़ी स्क्रीन की टीवी के माध्यम से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *