पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफतार

प्रयागराज: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के द्वारा प्रयागराज के दो विभिन्न स्थानों पर शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। पहली घटना थरवई थाना क्षेत्र की है जहां इलाके के शातिर अपराधी और घुमंतू जाति के बलीराम खरबार उर्फ बल्ली निवासी डेहरी बिहार को मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान थरवई थाना क्षेत्र के  फाफामऊ सहसो मार्ग पर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन  अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी आत्मरक्षा में पुलिस भागते हुए अपराधी के गोली चलाई और यह गोली उसके पैर में लगी। उपरोक्त के खिलाफ थाना क्षेत्रों में कई मामले में बल्ली और उसके गैंग की तलाश हैं।

 

 

वहीं दूसरी ओर दूसरा मामला मांडा थाना क्षेत्र का है जहां पर घुमंतू जाति के 2 लोग जिन्होंने अभी कुछ महीनों पूर्व मांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिहरे हत्याकांड में वांछित थे को मुठभेड़ में घायल कर दिया। उपरोक्त अपराधी प्रदीप कुमार जोशी बिहार का रहने वाला है घुमंतू जाति के लोगों के साथ खाली एवं दूरदराज स्थित मकानों में लूट एवं हत्या जैसे करते फिरते थे। पिछले वर्ष दिसंबर माह में हुए तिहरे हत्याकांड में अपनी उपस्थिति प्रदीप कुमार जोशी द्वारा स्वीकार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *