स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक सामग्री के साथ पांच गिरफतार

प्रयागराज: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग पर बने बुद्धा स्पा सेंटर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा जहां से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में और आपत्ति जनक सामग्री के साथ तीन लड़कियों को भी गिरफ्तार किया‌। इस विषय पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जेके पैलेस होटल के पास बुद्ध स्पा सेंटर नाम का एक स्पा सेंटर चलता था, जिस पर मय मुखबिर की सूचना के आधार पर देह व्यापार के संदेह में सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी एवं कई थानों की फोर्स मिलकर छापा मारा इस दौरान मध्य प्रदेश की रहने वाली 3 महिलाओं के साथ बिहार के रहने वाले एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कमरे में कई आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर तीनों लड़कियों को थाने ले आई स्पा सेंटर संबंधित लाइसेंस मांगे जाने पर मैनेजर ने वह देने से असमर्थता जताई।
इस विषय पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक व्यक्ति और युवती को अश्लील एवं आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। तथा कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई है स्पा सेंटर का मालिक लखनऊ में है और जल्द ही इस विषय और कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जाएगी, और इससे संबंधित अन्य दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *