उत्तरप्रदेश- योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सपा के पंडित दीपक गौड़

मथुरा: उत्तर प्रदेश में 2022 के मिशन की शुरुआत हो चुकी है सभी नेता जनता को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां वह संवाद कर रहे हैं सूबे का चुनावी समर शुरू हो चुका है। सभी पार्टियों सहित नेताओं ने कमर कस रखी है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज कृष्ण की नगरी वृंदावन में ब्रजराज उत्सव का उद्घाटन करने के लिए गए। मुख्यमंत्रीश्कृ ने कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद वृंदावन के कुछ संत महात्माओं के साथ भोजन भी किया।

जिसका आज पुरजोर विरोध भी किया गया है। मुख्यमंत्री के चहेते अधिकारियों ने अपने चहेते लोगों को इस भोज में शामिल किया है। मथुरा में हवा यह भी उड़ रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार मथुरा वृन्दावन विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं वहीं दूसरी ओर मथुरा वृंदावन की सीट से समाजवादी पार्टी के नेता जो कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष भी हैं।पंडित दीपक गौड़ बाबा के सामने चुनाव में ताल ठोकेंगे ऐसी अफवाहें बाजार में तैर रही हैं, अफवाहों का बाजार गर्म है। क्योंकि मथुरा वृन्दावन की सीट पर ब्राह्मणों का वर्चस्व है। इस लिए ब्राह्मण चेहरा पंडित दीपक गौड़ योगी आदित्यनाथ के सामने तगड़ी फाइट दे सकते है। अगर योगी जी यहां से चुनाव लड़ते है तो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *