समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है, सबसे ज्यादा युवा सपा में भविष्य की बागडोर संभाल सकते हैं- उज्जवल रमण सिंह

प्रयागराज: पूर्व कैविनेट मंत्री विधायक उज्जवल रमण सिंह ने जिला समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हार्षित पाण्डेय व महासचिव अरुण यादव द्वारा धोषित नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नवजवानों की पार्टी हैं। इसलिए सबसे ज्यादा संघर्षशील मजबूत कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में है, जो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के एक आवाहन पर अपनी जान की परवाह किए बिना हर जनहित के मुद्दे पर लाल टोपी पहनकर सड़कों पर उतरकर पुलिस की लाठी खाने जेल जाने से भी नहीं घबराते।
पूर्व मंत्री ने कहा कि छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा पदाधिकारी जो अपनी बूथ ना जीता सकें वो पार्टी के लिए कहा उपयोगी होगा क्योंकि बूथ जीताने वाला कार्यकर्ता ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं। इसलिए युवा आज से ही अपने बूथ को मजबूत करने के लिए काम करें तभी 2022 में सपा सरकार बनेगी।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीओं को माला पहनाकर स्वागत किया।
युद्ध का शंखनाद बज चुका है सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी चुनाव में जाने से पहले उसकी तैयारी कर लें, क्योंकि बिना हथियार के कोई युद्ध नहीं जीता जा सकता है। और लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार वोट और जब वोटर लिस्ट में पार्टी समर्थक का नाम ही नहीं होगा तो लाख हितैषी होने के वावजूद वो पार्टी को कोई मदद नहीं कर सकता। इसलिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी इस पुरे महीने नई वोटर लिस्ट से मिलान कर छूटे नाम चढ़वाने तथा मृतक व फर्जी नाम कटवाने कार्य करें यहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की मंशा हैं।
नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष हार्षित पाण्डेय  ने भरोसा दिलाया कि जिला युवजन सभा पूर्व कि भांति संघर्षशील रहेगी उसके एक एक पदाधिकारी व नवजवान कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से निकले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला संगठन के सहयोग में हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को इस माह वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व 13,21,व 27 नवंबर को पोलिंग बूथ पर रहने के लिए निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *