दलित पिछड़ों गरीबों की सच्ची हितैषी समाजवादी पार्टी-उज्जवल रमण सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक करछना उज्जवल रमण सिंह ने डभांव गांव चाका में 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करतें हुए कहा कि शहर से सटा होने के बाद भी डभांव गांव विकास से अछूता रहा है। यहां चार पहिया वाहन भी गांव में नहीं जा पा रही थीं, जिससे गरीबों के परिवार के विवाह और बीमारी में आ जा नहीं सकते थे। इसलिए यह सड़क गरीबों को समर्पित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 70 रूपये का अनाज मोदी जी की फोटो लगाकर 100 रूपये के झोले व मुफ्त गैस सिलेंडर बांटकर  दुगना गैस, दाम वसूलने के बाद भी सिर्फ अपना प्रचार कर गरीबों को छलने का काम कर रहे हैं मोदी – योगी सरकार सिर्फ झूठ बोलने और ठगने का कार्य करतीं हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार जाति से नहीं कर्म से व्यापारी पार्टी हैं जो सिर्फ लाभ के लिए कार्य करती हैं उसका गरीबों के दुख दर्द से कुछ नहीं लेना देना है।
सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि बहुत हुआ डबल इंजन की सरकार केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर भी जनता हैं परेशान उखाड़ फेखों ऐसी  सरकार जिसनें रोजगार छीनकर मंहगाई दी बेसुमार अब नहीं चलेगा झूठ फरेब फर्जी आंकड़े की सरकार।
आनंद पटेल व नन्द किशोर पटेल आपने साथियों के साथ विधायक के समक्ष भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुये।
कार्यक्रम में चाका प्रमुख अनिल पटेल ,अल्पसंख्यक अध्यक्ष पप्पू इसराइल, विधानसभा अध्यक्ष सनिल अहमद, नन्दलाल भारतीय, विजय बहादुर पटेल, अभिषेक तिवारी, प्रेमचंद्र तिवारी,रामचन्द्र निषाद,पूर्व प्रधान अशोक भारतीय,हरिश्चन्द्र भारतीय,राजेश यादव, पप्पू यादव, प्रधान इमरान, फैजान अहमद,पप्पू भारतीय, कृष्ण पाल पटेल आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *