लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में इलाहाबाद नागरिक समाज ने प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि दी

प्रयागराज: इलाहाबाद के नागरिक समाज की ओर से बालसन चौराहे पर लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा गाड़ी चढ़ा कर हत्या करने के विरोध में प्रदर्शन करके किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। नागरिक समाज ने आशीष मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। नागरिक समाज की ओर से विभिन्न प्रतिनिधियों ने बात रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता पर दमन की सारी सीमाओं को पार कर चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश में हर विरोध और असहमति को कुचलने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाने के लिए तैयार है। इस हत्याकांड के अपराधी अभी भी पुलिस की सुरक्षा में घूम रहे हैं और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। नागरिक समाज की ओर से दोषी आशीष मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार करने, उसके पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने की माँग की गयी।श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्ती लेकर तथा मौन रहकर शहीद किसानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।इस श्रद्धांजलि सभा मे दिशा छात्र संगठन, आईसीएम से जुड़े छात्रों के अलावा कॉम हरिश्चन्द्र द्विवेदी, कॉम नसीम अंसारी, कॉम आनंद मालवीय, अंशु मालवीय, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, सीमा आज़ाद, राजेश सचान,विश्वविजय, अविनाश मिश्र, राजनारायण सिंह, अविनाश, शिवा, अनवर, सौम्या, अमित, अंबरीश, आकिब, इंकलाबी छात्र मोर्चा और दिशा छात्र संगठन के लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *