प्रयागराज: अखिल भारतीय सरदार वल्लभ भाई पटेल संस्थान, अलोपीबाग में आज संस्थान के अध्यक्ष बजरंगी सिंह की अध्यक्षता में राष्टपिता महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर चितरंजन स्वरूप जी एवम प्रोफेसर रामज्ञ द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने का एचएम सभी को आज के युग में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सभासद शिव सेवक सिंह,इंजीनियर विजय शंकर जी,रंगाबली पटेल, डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल,ज्ञान सिंह,शासकीय अधिवक्ता लेखराज सिंह एवम भाजपा पिछड़ा वर्ग काशी प्रांत महामंत्री जी ने संबोधित करते हुए महापुरुषों के कृतित्व पर प्रकाश डाला।अंत में सस्थां के अध्यक्ष जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन रतन कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप अधिवक्ता अजय सिंह,वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.ज्ञान प्रकाश सिंह प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मंडल कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल सैदाबाद अध्यक्ष देवराज सिंह धर्मराज सिंह प्रदीप कुमार सिंह (राजू भाई)अमित कुमार गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे
