प्रयागराज प्रयाग महिला व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण हुआ

प्रयागराज:  प्रयाग व्यापार मंडल की इकाई जिला उद्योग महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद  केशरी देवी पटेल व महापौर  अभिलाषा गुप्ता नंदी और अनिता जायसवाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशमहिला व्यापार मंडल भी उपस्थित थी।
जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष पद पर अवन्तिका टंडन, महामंत्री पल्लवी अरोरा, कोषाध्यक्ष  नुपुर अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान,सरिता खुराना, शिखा रस्तोगी ,रागिनी चंदेल, मोनिका गौड़, रंजना मिश्रा, विजेता भाटिया, आदि ने मुख्य रूप से शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम का संचालन अरुण केसरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी की कोई भी समस्या होगा उसका समाधान वरीयता से करेंगे और सरकार द्वारा जो महिलाओं के लिए योजना है उसे भी आप सभी को मुहैया कराएंगे।
शपथ ग्रहण अनिता जैसवाल ने दिलाया,मुख्य वक्ता के रूप में विजय अरोरा अध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल ने सभी को सदैव सहयोग एवं समस्याओं का समाधान हेतु आश्वासन दिया।
स्वागत सुशील खरबंदा अध्यक्ष सिविल लाइंस व्यापार ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप में राणा चावला,  जगदीश गुलाटी, अनिल अरोरा, राजीव नैयर, विनोद चंद दुबे, अखिलेश सिंह, अतुल केसरवानी, ज्ञान प्रकाश केसरवानी, सतीश कुशवाहा,सत्यप्रकाश मिश्रा ,धनञ्जय सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार इंदरप्रीत सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार रणवीर सिंह, केशव मोहन, अशोकी अरोरा,इन्दर मध्यान, संजीव जैन, पार्षद साहिल अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *