राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्तों और विचारों को हम सभी अपने जीवन में करें आत्मसात-कमिश्नर

प्रयागराज: माहात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शहर में कई आयोजन हुए। विभागों में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तो वहीं स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत हुई।ये बात अलग है कि गांधी जयंती पर शहर में निगम का सफाई अभियान ठप्प रहा। मोहल्ले की गलियों और सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी।शहर के तमाम वार्डो में यही हाल रहा। अलबत्ता बड़े ओहदेदारों की झाड़ू लगाती फोटो सोशल मीडिया पर जरूर दिखी।

गांधी जयंती के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण
गांधी जयंती के अवसर पर मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। ध्वजारोहण के बाद मण्डलायुक्त गांधी सभागार में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दो महापुरूषों की जयंती हम सभी मना रहे है।
उन्होंने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि गांधी जी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। मण्डलयुक्त ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व, उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी जो भी करते थे, पहले उसे अपनी जीवन शैली में उतारते थे। उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार उनका सिद्धांत रहा है। समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए उनका प्रयास रहा। उन्होंने गा्रम स्वराज की संकल्पना की थी। मण्डलायुक्त ने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों का अनुसरण करते हुए अपने दायित्वों/कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के गरीब असहाय एवं निर्बल लोगों की मदद करें तथा देश को मजबूत बनाने तथा विकास की ऊचाईयों तक ले जाने में अपना योगदान प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें। उन्होनेे कहा कि गाॅधी जी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते थे, हम सभी लोग उनके स्वच्छता विषयक विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने घर एवं आस पडोस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती  भी मनाई गई-
 मण्डलायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, सादा जीवन उच्च विचार उनकी जीवन शैली रही। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग शास्त्री जी के आदर्शों एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात् करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री पुष्पराज सिंह तथा अपर आयुक्त श्री मार्तण्ड प्रताप सिंह ने भी गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाले। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक कांग्रेस ने महात्मा गांधी एंव लाल बहादुर शास्त्री को दी खिराजे -ऐ अकीदत अल्पसंख्यक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के यौमे पैदाइश पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी इलाहाबाद ने उनको खिराज ए  अकीदत पेश करता की।
आज 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी पूर्व प्रधान मंत्री भारत सरकार एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने माला पहनाई और उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरशद अली  ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए  कहा की आज दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों का आज जन्मदिन है यह वह महान हस्ती हैं जिन्हें हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग पहचान महान हस्ती के नाम से जाना जाता है महात्मा गांधी जी ने अपना जीवन मानवता के लिए समर्पित किया उन्होंने आजादी की लड़ाई के साथ-साथ देश को उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर किया उनके जन्मदिन को पूरी दुनिया सत्य अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है महात्मा गांधी भारत के पहले ऐसे नेता रहे हैं जो दुनिया के 84 देशों में उनकी प्रतिमाएं लगी हुई है दुश्मन देश पाकिस्तान और चीन में भी मूर्तियां स्थापित हैं उन्होंने कहा कि ब्रिटेन मैंउनके नाम डाक टिकट जारी है यह वहीं ब्रिटेन है जिससे भारत ने महात्मा गांधी की अगुवाई में देश की आजादी हासिल की थी अरशद ने बताया दुनिया के अलग-अलग देशों में 84 सड़कों के नाम और 53 मुख्य मार्ग गांधीजी के नाम पर हैं गांधी जी ऐसे संत थे जिन्होंने पूरे जीवन भर भारत को आजादी दिलाने में कष्ट सहे मगर उन्होंने कोई राजनीतिक पद नहीं लिया इसीलिए आजादी की लड़ाई में उनके नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा पाया क्योंकि उनके 9000 करोड़ का विमान नहीं चाहिए था और न 1000000 का सूट न दो हजार करोड़ का बंगला उनको सिर्फ देश की जनता से मोहब्बत थी देश को आजाद देखना उनका सपना था जो उन्होंने पूरा किया नेशनल मंडेला से लेकर मार्टिन लूथर किंग गांधी के मुरीद थे मगर हमारे ही देश में गांधी से नफरत करने वाले भी  ऐसे वायरस हैं जिनको गांधी जी से बड़ी समस्या है गांधी की हत्या करने के बाद भी यह शांत नहीं हुए और उनके बारे में तरह-तरह का दुष्प्रचार करते रहते हैं। और आज भी हिंदुस्तान के भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं
इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के साथ पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जावेद उर्फी, तालिब अहमद, महफूज अहमद, महफूज अहमद, मुस्तकीन कुरेशी, नाज खान, अरमान कुरेशी, जाहिद नेता, गुलाम वारिस, शाबाज आलम, नेहाल उद्दीन, परवेज़ आलम, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *