छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र” दिवस का आयोजन 02 अक्टूबर को

 

प्रयागराज: जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को “छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र” दिवस का आयोजन विकास भवन, प्रयागराज में स्थित सरस हाॅल में प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित शिक्षण संस्था के प्रतिनिधि एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार “छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र” स्थल पर छात्रों के साथ उपस्थित हों तथा जो छात्र छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र वितरण में अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नही हो सके हों, उनका प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज के कार्यालय से प्राप्त कर वितरित करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *