भाजपा ने सपा सरकार के कामों को अपना बता कर लोगों को बरगलाया है-विकास यादव

प्रयागराज: निरंकुश सत्ताधारी भाजपा सरकार ने बद से बदतर स्थिति व भयावह जीवन के दृश्य लोगों को दिखा दिए। जिसे सोचकर रूह तक कांप जाती है। ऐसा कभी  किसी ने सोचा नही था की ऐसा भी दिन आएगा कि लोगों को लाशों को जलाने के लिए भी सिफ़ारिश कराना पड़ेगा।बीजेपी ने विकास के नाम पर लोगों के साथ केवल  धोखा किया है। बीजेपी ने सपा कार्यकाल के विकास कार्यो को अपना बताकर लोगों को केवल बरगलाया है। इनके कार्यकाल पर नजर डाले तो  बीजेपी ने लोगों को रोजी-रोटी तक को मोहताज कर दिया । इनके कार्य केवल कागजों तक ही सिमटे हैं,जो धरातल पर शून्य हैं। सपा के विकास कार्यो को लेकर हम सब जनता के बीच जाएं।
उक्त बातें युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में सपा कार्यकताओं की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा ने जो वादे किए थे उससे अधिक करके दिखाए। लेकिन बीजेपी ने केवल झूठ बोला,लोगों का उत्पीड़न किया, मिलों भूखों प्यासों  महिलाओं, बच्चों को पैदल चलने को मजबूर कर दिया। इतना ही नही लोगों के विरोध करने पर फर्जी मुकदमें तक लाद दिए। पत्रकार वार्ता मे कहा समय – समय पर चौथे स्तम्भ जो सच दिखाने की हिम्मत करता है उसे भी घुड़की देकर चुप करा देने का काम ये सत्ताधारी पार्टी कर रही है। उन्होंने  बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इनके किए गए उत्पीड़न को ब्याज सहित अदा करने का।  उन्होंने कहा कि सपा कार्यकताओं के जोश से लगता है कि अखिलेश के नाम की चली आंधी बीजेपी को ऐसे उखाड़ के फेंकेगी जिससे इनका वजूद तक नही बचेगा। उन्होंने कहा कि  इस निरंकुश सरकार में किसी का जीवन सुरक्षित नही है। कब किसकी हत्या हो जाए,कब क्या किसके साथ ये सरकार करवा दे कुछ निश्चित नही है।युवाओं का साथ सभी का आशीर्वाद इसबार समाजवादी सरकार बनाना लोगों ने तय कर लिया है। बतातें चले कि   सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व युवजन सभा के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष  विकास यादव   दो दिवसीय जिले के दौरे पर आने वाले थे लेकिन अचानक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के बड़े भाई चिनमय नंदा के देहांत की सूचना से उन्हें वापस जाना पड़ा। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने समीक्षा बैठक की व सभा की जिम्मेदारी संभाली। सभा में सपा के पूर्व विधायक, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सभी ने संगठन  को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अगुवाई में प्रदेश सरकार बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने जिले की 12 विधानसभा में टिकट के आवदेकों से मुलाकात की। सभी से कहा की अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने ये जरूरी है, विधायक कौन बनेगा ये राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दें।
सपा की बैठक मे पर्यवेक्षक ने पदाधीकारीयों को 2022 फतह का दिया मंत्र
 विकास के मुद्दों पर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार के लिए प्रयास तेज हो गये है। सपा ने कहा हमें बीजेपी की तरह झूठ की खेती नही करनी। हमें सच के साथ जो कार्य सपा ने किए बस उन्ही को लेकर लोगों के बीच जाना है। सपा ने जो वादे किए उससे अधिक करके दिखाए जबकि बीजेपी ने केवल लोगों को झूठे सपने दिखाए। न नौकरी दी,न रोजगार दिए,न सड़के, न पुल, न मेट्रो। बस इतना किया कि जो सपा सरकार ने विकास कार्य किए थे उनका फीता काटकर अपना बताने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *