चन्द्रशेखर आजाद पार्क के झील में लाईट एण्ड साउंड लेजर शो स्थापित करने की मांग

प्रयागराज: राज्य सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का प्रतिनिधित्व करते हुए सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने सुझाव दिया कि  चन्द्रशेखर आजाद पार्क में बीच छोटे से गोल पार्क की जगह अखिलेश सरकार में बनी सुंदर झील जो अब सुख गई हैं उसे पुनः पानी भर कर उसमें लाइट साउंड सिस्टम के साथ लेजर शो हो तो बहुत ही खूबसूरत लगेगा।
उन्होंने कहा कि हफ्ते के सातों दिन अलग अलग थीम पर लेजर शो हो,जैसे प्रयागराज के ऐतिहासिक, संस्कृति, धार्मिक,कुम्भ मेला साहित्यिक, पॉलिटिकल व समाजिक विषय लिया जाय इससें देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को प्रयागराज की गौरवशाली इतिहास को जानने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *