आबकारी विभाग ने दबिश के दौरान 45 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 250 किलो लहन नष्ट किया

प्रयागराज: मंगलवार को थाना सराय इनायत क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की रोकथाम, उनके अनियमित निर्माण व व्यापार के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी प्रयागराज  व उप आबकारी आयुक्त प्रयागराज प्रभार के कुशल मार्गदर्शन  में जिला आबकारी अधिकारी प्रयागराज के नेतृत्व में दल्लापुर गांव तहसील फूलपुर में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान उक्त स्थल से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर जब्त किया गया। साथ ही 250 किलो लहन नष्ट किया गया।

आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में नेहा कुमारी सिंह आ0नि0, फूलपुर व सर्वेद्र प्रताप सिंह आ0 नि 0 मेजा मय हमराह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *