नरेंद्र गिरी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, न्यायिक जांच की मांग

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि देने वालों का प्रयागराज में तांता लगा रहा है। मंगलवार को कांग्रेसी सिविल लाइन्स स्थित सुभाष चौराहे पर महंत नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि देने के लिये एकजुट हुए। हांथो में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की चित्र और मोमबत्ती लिये पार्टी नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के संत आचार्य नरेंद्र गिरी की असामयिक निधन से सम्पूर्ण समाज दुखी है। इस दुखद घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जजों की निगरानी में कराकर सच सामने लाए सरकार।। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का देवलोकगमन अध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उनकी मृत्यु की जांच से सच सामने आ पायेगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि ने अपना पूरा जीवन आपसी सौहार्द और लोगो की सेवा में व्यतीत किया। ऐसे महान संत की मौत पर सरकार निष्पक्ष होकर दोषियों पर कार्यवाही करे। महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने कमरे से आठ पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में मुख्य रूप से तीन लोगों आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद और पुजारी के बेटे को लेकर कई बातें लिखी हैं। पुलिस के अनुसार इन लोगों पर ब्लैकमेल और परेशान करने की बात लिखी है।

श्रद्धांजलि देने वालो में: नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, सुशील कुमार, अनूप त्रिपाठी, मो०अफरोज, रितेश हेला, निखिल श्रीवास्तव, प्रदीप नारायण समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *