मिशन शक्ति फेज़-03 के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के विशेष जागरुकता अभियान के क्रम में थाना रोहनिया पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़-03 के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर डा0 चारू द्विवेदी वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना रोहनिया पर नव निर्मित महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया व उपस्थित बालिकाओ एवं महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा उन्हे हेल्पलाइन नम्बरों- वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकाल सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 एवं सभी को जनपद के प्रमुख अधिकारियों के सीयूजी नंबरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हे साइबर अपराध एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *