मिशन 2022 को लेकर के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया मथुरा का दौरा यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए मथुरा

मथुरा: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर के समाजवादी पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है, इसी के मद्देनजर मथुरा में समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेडराष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह महोली पहुंचे जहां उन्होंने गांव में एक सभा का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत महानगर अध्यक्ष अबरार हुसैन महासचिव रवि यादव एवं सपा नेता प्रदीप चौधरी आदि द्वारा किया गया इस अवसर पर यूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन को लेकर के केंद्र की सरकार पूरी तरह से विफल रही है, इसके साथ ही अब गांव गांव और शहर शहर समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है, आने वाले समय में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *