शहर में भी आज कल गांव जैसी बिजली मिल रही, विनय कुशवाह

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने गांव के साथ शहर की चरमराई विधुत व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार सिर्फ आकड़ों मे ही सुचारू विधुत सप्लाई का दावा करतीं हैं लेकिन सच्चाई इसके परे हैं एक घंटे लाईट आती हैं और आधें घंटे गायब रहतीं हैं। यह हाल जार्जटाउन जैसे पाश शहरी इलाके का हैं तो शहर के और मुहल्लों का क्या हाल होगा यह समझने की बात है। उन्होंने कहा कि लेकिन स्मार्ट मीटर गायब हुई बिजली बिल का भी भरपाई कर देता हैं जिससें विभाग को आर्थिक लाभ मे कोई कमी नहीं होतीं लेकिन एक आमआदमी को कितनी तकलीफ होती हैं कि उमसभरी गर्मी भी झेला और बिजली का बिल भी पूरा सर पर लदा इसका अंदाजा ना तो योगी सरकार को और ना ही बिजली विभाग को हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार का गांव में 24 घटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा भी खोखला हैं क्योंकि हफ्तों ग्रामीण जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए विभाग के चक्कर लगाते रहते हैं आनलाईन कम्पलेन के बाद कहा का ट्रांसफार्मर कहा लग जाता हैं यह विभागीय कर्मचारी ही जानते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए बिजली का बिल एक आफत से कम नहीं है जो गरीबों की इस भीषण मंहगाई में कमर तोडऩे का काम कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *