बीजेपी का दोहरा चरित्र आया सामने,शतचंडी यज्ञ को ध्वंस करने की नाकाम कोशिश,रिचा सिंह

प्रयागराज: सपा नेता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष डाॅ रिचा सिंह ने एक बयान में कहा है कि उनके घर में घर मे पिछले 4 दिनों से पूर्व प्राचार्य पंडित रमाकांत शुक्ल के आचार्यत्व में शतचंडी यज्ञ चल रहा था। ऐसे में रात 12 बजे से घर को भारी पुलिस फोर्स में घेर लिया बिना किसी सूचना के औऱ घर के सदस्यों की आवाजाही पर रोक लगा दी । ऋचा सिंह ने कहा कि जब वह सुबह  पूजा के लिए फूल लेने जब घर से निकली तो  पुलिस बल  ने उन्हें रोक दिया और कारण पूछने पर बताया गया की वो  हाउस अरेस्ट कर दी गई हैं।
जिसका आदेश ऊपर से है। कई बार समझाने के बावजूद उन्हें यज्ञ की दैनिक व्यवस्था के लिये भी बाहर जाने नहीं दिया गया।सपा नेता ने कहा कि संवैधानिक पद को सुशोभित करने वाले राष्ट्रपति  के इलाहाबाद आगमन पर विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जाना, प्रमाण है कि भाजपा संवैधानिक पदों की गरिमा को भी धूमिल करने और उसके राजनीतिकरण से भी नहीं चूकती।
वहीं यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत शुक्ल ने कहा कि किसी भी यज्ञ में बाधा सनातन परंपरा पर कलंक और सत्ता के दुरुपयोग का जीता जागता उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *