पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में प्रवाहित, केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे

प्रयागराज: संगम तट पर आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां त्रिवेणी संगम में प्रवाहित कर उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई। इस अवसर पर प्रयागराज बीजेपी के सभी पदाधिकारी सदस्य के साथ सांसद, विधायक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा पूर्व बंगाल के राज्यपाल  केसरीनाथ त्रिपाठी संगम तट पर मौजूद रहे।
लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा ये अस्थिकलश प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचा जहां सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया उसके बाद लोक पीडब्ल्यूडी के बोट पर सवार होकर अस्थिकलश को संगम के जाया गया जहां पर तीर्थपुरोहितो ने मंत्रोचारण के साथ संगम जल में अस्थियों का विसर्जन किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे ने बताया कि बाबूजी की अस्थियां पांच ने से चार जगह जा चुकी है बाबूजी का सपना पूरा हो चुका है और राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है बाबूजी ने मृत्यु से ठीक पहले कहा था। मैं रामलला के मंदिर में भोग खाकर आया हूं, इसलिए पेट में दर्द हो रहा है। बाबूजी सदैव हमारे मध्य में जीवित हैं इसलिए उनके चित्र में मैं कभी माल्यार्पण नही करुंगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी के सभी परिवारजन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और मैने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत कारसेवक के रूप में किया था और स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के साहसिक कदम से हमेशा कायल रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *