बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर सीएम योगी, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, बांटेंगे राहत सामग्री

नूर आलम/ बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई जिलों के दौरे पर हैं. सीएम योगी आज बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज का दौरा करेंगे। वह बाढ़ प्रभावित जिलों के हवाई सर्वेक्षण के साथ ही बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे।

 

बाढ़ पीडि़त जिलों का दौरा करेंगे सीएम योगी
सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। वह बहराइच में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के साथ उनको बाढ़ राहत सामग्री वितरित करेंगे। सीएम योगी करीब तीन बजे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

 

योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंडल के तीन जिलों का दौरा करेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए बहराइच में दोपहर 1.50 बजे विकास खण्ड महसी क्षेत्र के राजी चौराहा हेलीपैड पहुंचेंगे। सीएम दोपहर 2 बजे बाढ़ राहत केन्द्र पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट/राहत सामग्री का वितरण कार्यक्रम के पश्चात अपरान्ह 2 बजकर 45 मिनट पर हेलीपैड राजी चौराहा पहुंचकर जनपद गोण्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

सीएम योगी देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर बलरामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन चार सितंबर को सुबह 9:15 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और 9:30 बजे बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *