गाय को राष्ट्रीय जीव घोषित कर गायों को बुचड़खाने मे भेजने वालों पर अंकुश लगाए केन्द्र सरकार

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी प्रधान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के सुझाव पर केन्द्र सरकार से आग्रह किया की जल्द से जल्द गाय को राष्ट्रीय पशु नहीं बल्कि राष्ट्रीय जीव घोषित करे।शाहिद ने कहा गाय हमारे देश के बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय की आस्था से जुड़ी है ऐसे मे हिन्दू आस्था का पूरा सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय जीव घोषित किया जाए।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने केन्द्र सरकार से मांग की के गाय को राष्ट्रीय जीव घोषित करने के साथ गौऊ रक्षा समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए ।अधिक्तर गौऊ रक्षा समिति मे शामिल लोग ही गाय को बूचड़खाने व कत्लखानों मे भेजने मे संलिप्त रहते हैं और मुसलिम गौऊ हत्या के नाम पर लिंचिंग का शिकार होते हैं।समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार से आग्रह करती है की गाय को राष्ट्रीय जीव घोषित करने के साथ गौऊ की हत्या मे शामिल लोगों चाहे वह मुस्लिम हो या गौऊ रक्षा समिति से जुड़ा सदस्य ही क्यूँ न हो उस पर सख्त से सख्त सज़ा का प्रावधान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *