MGKVP-इतिहास विभाग में शोध कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू-कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी की सार्थक पहल

वाराणसी: इतिहास विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में शोध कार्यक्रम की कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के आदरणीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी के द्वारा हुआ कुलपति का स्वागत संबोधन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निर्देशक गंगापुर परिसर प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी जी कहा कि इतिहास हमें प्रेरणा देता और शक्ति देता है ।शोध कार्य एक स्वतंत्रता संग्राम के समान है जो मानव सभ्यता को एक सीख देता है। उन्होंने बताया कि एक शोधार्थी को विवेचनात्मक, विश्लेषणात्मक एवं तर्कसंगत अध्ययन करने के गुण होने चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन विभाग की उपाचार्य डॉ कुमारी आर्यन ने किया तथा संचालन डॉ अंजना वर्मा ने किया कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय भी उपस्थित रहे । यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ नवरत्न सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *