69 हज़ार शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला 51 दिनों से धरने पर बैठे है ओबीसी एससी, अभ्यर्थी

 राजधानी लखनऊ मे 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन पिछले 51 दिनों से चल रहा है। अभ्यर्थी एससीईआरटी कार्यालय पर धरना  प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, अभ्यर्थियों की मांग है कि 22 हजार सीटें जोड़ी जाएं।
  69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रकरण में शामिल ओबीसी और एससी  वर्ग के अभ्यर्थियों बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास पहुंचे।हजारों की संख्या में ओबीसी तथा एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के डॉलीगंज स्थित आवास को घेराव किया।आरोप है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग  ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया में 5844 सीटों का आरक्षण घोटाला होने की बात स्वीकार की है।

One thought on “69 हज़ार शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला 51 दिनों से धरने पर बैठे है ओबीसी एससी, अभ्यर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *