जिले में डेंगू ने पैर पसारा तो डीएम ने अधिकारियों की क्लास ली

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने डेंगू के प्रसार की रोकथाम के लिए सघन मानीटरिंग हेतु शहरी क्षेत्रों में अपर नगर मजिस्टेªट प्रथम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को किया नामित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर डेंगू से बचाव के सम्बंध में अभियान चलाकर लोगो को किया जाये जागरूक।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में डेंगू के प्रसार एवं अन्य गतिविधियों के संदर्भ में बुधवार को संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कहीं पर पानी का जमाव न होने पाये तथा साफ-सफाई और एण्टी लारवा आदि के छिड़काव का कार्य निरंतर चलता रहे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर लोगो को जागरूक किया जाये तथा प्रत्येक सामुदायिक केन्द्र तथा प्राथमिक केन्द्रों पर भी कैम्पों का आयोजन किया जाये। डेंगू के प्रसार के रोकथाम के लिए सघन मानीटरिंग के लिए नगरी क्षेत्रों में अपर नगर मजिस्टेªट प्रथम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बंधित उपजिलाधिकारी या तहसीलदार को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिये है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जहां पर भी विद्युत के कनेक्शन कटे है, उसे तत्काल जोड़ दिया जाये ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम की भी समीक्षा बैठक की तथा नामित एजेंसियों के साथ-साथ अधिशाषी अभियंता पेयजल को निर्देशित किया कि कार्यों में प्रगति दिखनी चाहिए, नही ंतो कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीडीओ  ए0के0 मौर्या सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *