प्रयागराज: शहर के रामबाग स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम के मालिक डा. एके बंसल की 12 जनवरी 2017 को उनके ही चैंबर में गोली मारकर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस तब से लगातार इस मामले में धरपकड़ के लिए हाथ-पैर मार रही थी।इस घटना के चार साल से अधिक दिनों बाद अप्रैल महीने में एसटीएफ ने मामले का खुलासा करते हुए शूटर शोएब को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपियों के साथ आलोक सिन्हा को नामजद किया गया था।यूपी पुलिस ने आलोक पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक बुधवार को टीम ने कीडगंज स्थित परेड ग्राउंड से आलोक सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।बताया गया कि वह फार्च्यूनर गाड़ी से किसी से मिलने आया था।पूछताछ में उसने बताया कि गाजियाबाद में कोचिंग चलाने के दौरान बड़े बड़े प्राइवेट मेडिकल कालेजों में जान पहचान हो गई थी। बंसल के बेटे अर्पित का डीएम नेफ्रोलजी में एडमीशन कराने के लिए उसने 55 लाख लिए थे। आलोक के मुताबिक जब वह एडमीशन नहीं करा पाया तो बंसल ने रुपये वापसी के लिए तरह तरह दबाव बनाया। जब वह पैसा नहीं लौटा पाया तो सिविल लाइंस थाने में एफआईआर कराके उसे जेल भेज दिया। जेल में आलोक की मुलाकात बंसल के एक और दुश्मन दिलीप मिश्रा और अख्तर कटरा समेत कई अपराधियों से हुई। दिलीप ने अख्तर कटरा से बात कर शूटर मुहैया करा दिए। शूटरों को 70 लाख दिए गए और बंसल को उनके ही चैंबर में गोलियों से भून दिया गया।
आलोक ने डा. बंसल की हत्या के लिए शूटरों को 70 लाख की सुपारी दी थी। बंसल ने आलोक को धोखाधड़ी में जेल भिजवाया। वहीं पर बंसल के एक और दुश्मन दिलीप मिश्रा के साथ मिलकर आलोक ने हत्या की साजिश रची और शूटरों से डा. बंसल की हत्या करा दी। उसे कीडगंज थाने में दाखिल किया गया है।सनद रहे कि प्रयागराज में रामबाग स्थित जीवन ज्योति हास्पिट के मालिक डॉ बंसल की हत्या 12 जनवरी 2017 को सरेशाम उनके चैंबर में गोली मारकर कर दी गई थी।
जाने-माने सर्जन और JEEVAN JYOTI HOSPITAL के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या की जांच में जुटी पुलिस उनके सियासी कनेक्शन और रंजिशों की पड़ताल में भी जुटी है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि डॉ. बंसल और UP BJP NETA KESHAV MAURYA बिजनेस पार्टनर थे। उनके संबंधों दरार आ गई थी। डॉ. बसंल और केशव मौर्य की पार्टनरशिप अस्पताल के अलावा दूसरे बिजनेस में भी थी।
रिश्तों में क्यों आ गई दरार?
जांच में पता चला था कि अस्पताल में दोनों की पार्टनरशिप थी जिसमें केशव मौर्य की पत्नी राजकुमारी देवी के नाम से पैसा लगाया गया था। केशव मौर्य और डॉ. एके बंसल की दोस्ती के काफी चर्चे रहे हैं। दोनों के नाम कई ज्वाइंट खाते भी थे और बिजनेस में भी हिस्सेदारी थी। डॉ. बंसल और केशव मौर्य के रिश्तों में क्यों दरार आई इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
केबिन में घुसकर मारी थी गोली
शाम करीब 7 बजे इलाहाबाद के नामी अस्पताल जीवन ज्योति के डायरेक्टर को दो अज्ञात बदमाशों ने उनके केबिन में घुसकर गोली मारी थीं। घटना के वक्त वह मरीज देख रहे थे। गोली डॉ. बंसल के सिर पर लगी थी जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़े। गोली मारने के बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। डॉ. बंसल को तुरंत अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया और गोली निकालने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
