ब्राह्मणों का सबसे अधिक उत्पीड़न मौजूदा सरकार में हुआ,सतीश मिश्रा

प्रयागराज: आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने बसपा के महासचिव प्रदेश की वर्तमान सरकार पर आक्रामक होते हुए कहा कि सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की हत्यायें इस सरकार में हुई है। सैदाबाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को उत्प्रेरित करते हुये कहा सपा पर निशाना साधते हुये कहा कि उस सरकार पर तो एक जाति विशेष की सरकार का होना पाया गया है प्रदेश में तेरह फीसदी ब्राह्मण मतदाता है और सत्ताइस फीसदी बसपा की वोट है यदि अगले विधानसभा चुनाव में ये दोनों वोट एक हो जाये तो प्रदेश की सत्ता ब्राह्मण के साथ बसपा की होगी इस अवसर पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे और पूर्व विधायक राजबली जैसल सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *