महाराष्ट्र रायगढ़ जिले में जमीन धसने से बड़ा हादसा 36 लोगों की मौत, भारी बारिश ने मचाई तबाही

नई दिल्ली: कल ही मौसम विभाग ने महाराष्ट्र को लेकर ऑरेंज कार्ड जारी किया था, जिसमें बारिश की ज्यादा मात्रा की संभावना जताई गई थीं, आज महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण गंभीर स्थिति हो गई है, रायगढ़ जिले में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 36 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह हादसा महाड तालुका के सखार सुतार वाड़ी में हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर आई जिसके बाद NDRF की टीम को भी अलर्ट पर रखते हुए बचाव कार्य में लगा दिया गया। लेकिन सुचारूरूप से बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका, क्योंकि इन गांवों को जोड़ने वाला पीतलवाड़ी-उमरथ फाटा पुल और साथ ही उमरथ फाटा-सखर पुल बह गया।

 

रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा, ”जिले में भूस्खलन से कुल 36 लोगों की मौत हुई, इनमें से तलाई में 32 और सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई। 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।”

 

इससे पहले भारी बारिश के बीच, महाड़ के एमआईडीसी इलाके में दो कारखानों में आग लग गई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *