बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है OTT प्लेटफॉर्म पर पोर्न फिल्मों से जुड़ा कंटेंट प्रोड्यूस करने का मामला

मुम्बई/ फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा को मुम्बई क्राइम ब्रांच ने देर रात गिरफ्तार किया हैं। राज कुंद्रा से पुलिस ने घंटों पूछताछ की है। ये गिरफ्तारी पोर्नोग्राफी और उससे जुड़े कंटेंट को प्रोड्यूस करने को लेकर हुई हैं।

 

आरोप है कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में मुंबई में पोर्न फ़िल्म बनाने और उसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का केस राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज किया था। इसी मामलें में आज राज को गिरफ्तार किया गया हैं। जांच टीम को राज के खिलाफ सबूत मिले हैं।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा लंदन बेस्ड होटल व्यवसायी भी है, शिल्पा शेट्टी से उनकी मुलाकात बिग ब्रदर शो के दौरान हुई थीं। राज आजकल मुम्बई में ज्यादा रहते है और अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स को लेकर खासे चर्चित भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *