योग दिवस पर आमजनों के साथ मंत्री और सांसदों की भागेदारी,बच्चों ने जल योग किया

 

शाहिद नक़वी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए कोरोना गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए प्रयागराज शहर के ककरहा घाट में बच्चो के द्वारा जल योग किया गया और शहर के विभिन्न स्थानों पर विधायक ,सांसद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, अधिकारी, डीएम, कमिश्नर और आमजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग दिवस मनाया। इस अवसर पर फूलपुर लोकसभा सांसद केसरी देवी पटेल एवं शहर दक्षिणी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नंद कुमार गुप्ता नंदी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह सवेरे योग करयोग  योग दिवस मनाया ।उनका मानना है कि कोरोना के महामारी के समय योग करना न केवल शरीर के लिए स्वास्थ्य कर है बल्कि इससे जो एक आंतरिक ऊर्जा का संचरण होता है। मानसिक रूप से भी हम करुणा जैसी महामारी से विजय प्राप्त कर सकते हैं । सम्भागीय कमिश्नर, प्रयागराज के जिलाअधिकारी संजय खत्री सहित तमाम अधिकारियों ने भी योग दिवस मनाया। शहरियों में भी योग को लेकर उत्साह रहा। वहीं ग्रामीण अंचलों और विकास खंडों में भी अधिकारियों और आम जनों ने योग कर के योग दिवस पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

पाँच वक़्त की नमाज़ मे भी है योगा का प्रारुप

समाजवादी पार्टी के ओर से अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर नैनी मे प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मो०शारिक़ के आवास पर योग गुरु मुंतज़िर रिज़वी की देख रेख मे योग दिवस पर कोरोना जैसे संक्रमण मे योगा से निरोग रहने का मूलमंत्र समझाया गया।कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ पाँच पाँच की संख्या मे लोगों ने योगा किया।सपा प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार पाँच वक़्त की नमाज़ भी योगा का बेहतरीन नमूना है।योगा को धार्मिक आधार पर नहीं देखना चाहिये सब को योगा करना चाहिये।मो०शारिक़ ने कहा मुसलमान बरसों से पाँच वक़्त की नमाज़ मे शामिल अराकान के द्वारा प्रतिदिन प्राताकाल से योगा करता चला आ रहा है।वहीं कोरोना जैसी महामारी मे जहाँ गाईड लाईन के अनुसार हाँथ और मुँह को साफ रखने की बात कही जाहरही है तो नमाज़ से पहले होने वाले वज़ू भी इसी का हिस्सा है जो नमाज़ से पहले हर मुसलमान फर्ज़ समझ कर करता है।योग गुरु मुंतज़िर रिज़वी ने बड़ी तल्लीनता के साथ विभिन्न प्रकार के योग से शरीर को मिलने वाले फायदे से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *