Update-प्रतापगढ़-सुलभ श्रीवास्तव मर्डर केस- प्रियंका गांधी ने परिजनों के लिए आर्थिक सहायता भेजी मिलने पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

 

दिल्ली/ लखनऊ: ऊत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सुबह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर सुलभ श्रीवास्तव की हत्या की जांच CBI से करवाने की मांग की थी, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ने एक प्रतिनिधि मंडल को मृतक पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों से की मुलाकात के लिए भेजा हैं। ये मंडल प्रियंका की तरफ से आर्थिक सहायता राशि भी लेकर पहुंचा हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने प्रियंका गांधी के निर्देश पर परिजनों की आर्थिक मदद और अन्य सहायता भी पहुंचाई है।
प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष सुहेल अंसारी (विधायक) सुशील पासी, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा समेत कई नेता शामिल।

मृतक सुलभ श्रीवास्तव ने DGP को चिट्ठी लिखकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई थी, कुछ दिनों पहले ही पुलिस बे सुलभ की सूचना और खबर के आधार पर अवैध शराब बनाने का सामान और वस्तुओं की छापेमारी में बरामदगी की थी।

 

गौरतलब है कि प्रदेश के आबकारी मंत्री और अन्य कई बड़े नेताओं का नाम इन शराब माफियाओं को संरक्षण के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *