एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन महिलाओं का आईजी कार्यालय पर धरना

 

प्रयागराज। डाक्टर ऋचा सिंह एवं मंजू पाठक के नेतृत्व सैकड़ों महिलाओं ने आईजी कार्यालय का घेराव कर पुलिस को इस बात की चेतावनी दी कि रेप के आरोप के केस में पुलिस द्वारा एफआईआर न दर्ज किया जाना अपने आप मे एक क़ानून के शासन में बाधा है।

डॉ ऋचा सिंह ने कहा कि इस केस में एफआईआर तो 156(3) में न्यायालय के द्वारा भी हो जाएगी पर पुलिस द्वारा पूरे मामले पर चुप्पी की किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा करती है, आखिर क्या कारण की पुलिस जाँच नहीं करना चाहती। इस संबंध में आईपीसी की धारा 166-ए (सी)  (एफआईआर दर्ज करने से मना करना) के तहत पुलिस के खिलाफ भी वाद दाखिल करना हमारी मजबूरी होगी जो जनतांत्रिक व्यवस्था के लिये अशोभनीय होगा। महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक ने आरोप लगाया कि चायल विधायक ने अस्पताल जाकर पीड़िता के परिवार को धमकाया है। उन्होंने इसकी  कड़ी निंदा की और विधायक को इस बात की चेतावनी दी कि क़ानून के शासन में बाधा न बनें।
पुलिस द्वारा 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने का वादे पर घेराव कल तक के के लिए स्थगित किया गया।
इस घेराव के दौरान पीड़िता का भाई भी मौजूद रहा साथ ही गुड्डी यादव, सुषमा, रीता मौर्या, फरीदा, तनु, सीता एवं अन्य कई महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *