UP-बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर,घर बैठे Whats’app पर मिलेगा बिल, और दूर होगी शिकायत

 

उत्तर प्रदेश भी बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यूपी के बिजली कंज्यूमर्स के लिए एक अच्छी खबर है।अब उपभोक्ताओं को बिजली का बिल उनके व्हॉट्सएप पर ही मिल जाया करेगा। इसके लिए  यूपीपीसीएल ने Whats’app बिजनेस सर्विस शुरू की है।सबसे पहले यह सुविधा उन्हें मिलेगी जिनके पास स्मार्टफोन है। इसके बाद सामान्य मीटर वालों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस सेवा का लाभ पाने के लिए आपको बस आधिकारिक whats’app नंबर पर अपने बिल के 10 अंक का अकाउंट आईडी बिजली विभाग के नंबर पर भेजना होगा. ये हैं वह whats|app नंबर-
पूर्वांचल के लिए- 8010968292
मध्यांचल के लिए-8010924203
पश्चिमांचल के लिए-7859804803
दक्षिणांचल के लिए- 8010957826
जानकारी के मुताबिक यूपीपीसीएल, की इस नई सुविधा के जरिए उपभोक्ताओं के ये 5 काम आसानी से हो पाएंगे जिसमें बिजली बिल,नया कनेक्शन,खराब मीटर,बिल संशोधन और बिजली सप्लाई में व्यवधान की शिकायत दूर होगी।
बता दें, यूपीपीसीएल  की इस नई whatsapp बिजनेस सर्विस का मैसेज प्रदेश के 1.40 लाख रजिस्टर्ड नंबर पर भेजा जा रहा है।मैसेज में अपील की गई है कि इस नंबर से जुड़ें। अब इस नंबर के जरिए बिजली से जुड़ी शिकायतें कर पाएंगे और उनका समाधान भी जल्द ही निकाला जाएगा. हांलाकि, यह बताया जा रहा है कि कानपुर के लोगों को अभी इस सर्विस के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *