शाहिद नक़वी/ स्पेशल टास्क फोर्स और प्रयागराज जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में हाथ लगा चढ़ा नकली नोटों का सौदागर। शहर में नकली नोटों के आवागमन एवं लॉकडाउन के मध्य इन नोटों के द्वारा खरीदारी की खबर के बाद स्पेशल टास्क फोर्स और प्रयागराज जिला पुलिस के अधिकारियों के द्वारा एक व्यापक सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया था जिसके चलते हैं आज सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली और कीडगंज थाना क्षेत्र के परेड ग्राउंड क्षेत्र से ₹100000 के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति रूपेश कुमार गिरफ्तार हुआ है यह व्यक्ति बंगाल बांग्लादेश आसाम बॉर्डर पर स्थित फरक्का से यह नकली नोटों को लेकर आता एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने का काम करता था।
मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला पुलिस एवं एसटीएफ के अधिकारियों ने इस व्यक्ति को सुबह सवेरे गिरफ्तार कर लिया इस विषय में जानकारी देते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि इस विषय में और जांच किए जा रहे हैं और जल्दी ही इस विषय में और बड़ी कामयाबी हासिल की जाएगी इस व्यक्ति के और साथी कहां-कहां हैं तथा यह किन-किन को यह पैसा देगा करता था पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
