बीपीसीएल में आक्सीजन सिलेंडर बनाने का काम प्रगति पर-सिद्धार्थ नाथ सिंह

 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम,निवेश व निर्यात,खादी व ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग एवं एनआरआई  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बीपीसीएल कंपनी में बन रहे ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रगति का निरीक्षण करने गुरुवार को पहुँचे।उन्होंने बीपीसीएल में बन रहे ऑक्सीजन सिलेंडर के कार्यो को बखूबी देखा और समझा तथा सीजीएम वर्क संजय सिन्हा अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के संग ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने का विधिवत अवगत कराते बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से मिले वर्क आर्डर में लगभग 90 प्रतिशत प्रगति हैं। अनुमति का आदेश मिलते ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। आगे काम जारी रखने का निर्देश मिलता है तो हम तैयार है हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध है।

कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

 बीपीसीएल बचाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह एवं महामंत्री ओम प्रकाश ने एक ज्ञापन पत्र सौप कर कार्यरत कर्मचारियों को जबरन वीआरएस से बचा लेने का अनुरोध किया और कहा हम सभी कर्मचारी यूपी सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर बनाएंगे।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आश्वत किया कि बीपीसीएल कंपनी और अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बीपीसीएल कर्मचारियों के कार्य सराहनीय है बधाई के हकदार है जो ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने में श्रम किया है। साथ ही तेजी से कार्य को पूर्ण कराने में समर्पित है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देता हूँ।
 जिस क्रम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से दूरभाष पर बीपीसीएल कंपनी में बन रहे ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रगति से अवगत कराया और कंपनी के अंदर नए घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही नीति आयोग में हुई चर्चा को रखा।जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  विभाग के स्तर से अग्रिम कार्यवाही करने कहा गया है।जिस क्रम में मेरे द्वारा अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को भारत सरकार से वार्ता करने हेतु जिम्मेदारी दी गयी है।भारत सरकार से पैरवी करके बीपीसीएल कंपनी में आने वाली अड़चनों को दूर कर संचालन बनाए रखा जाएगा।
 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग प्रयागराज ए के चौरसिया,इडी रतन प्रकाश,सत्यम अरुण,आसीम सिंहा,बैजनाथ बिंद,कमलेश राज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रान्त भाजपा कमलेश कुमार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नंद लाल सिंह पटेल, मंत्री प्रतिनिधि अनिल सिंह,राजेश सिंह,मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *