ऑक्सीजन की कमी से बत्रा अस्पताल दिल्ली में 8 की मौत मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी के कारण राजधानी दिल्ली में बत्रा अस्पताल में आज 8 लोगों की जान चली गई है मरने वाले लोगों में एक डॉक्टर भी शामिल है। पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण इस समय हाहाकार मचा हुआ है और हर सेकेंड एक जान जा रही है। आज ऑक्सीजन की कमी को लेकर बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ऑक्सीजन की कमी को लेकर बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। अस्पताल ने कोर्ट में बताया कि एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी, जिसकी वजह से आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर भी शामिल है।

 

बत्रा अस्पताल ने हाई कोर्ट को बताया, ”हमें ऑक्सीजन समय पर नहीं मिली। दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। फिर डेढ़ बजे दोबारा ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इस वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई, जिसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं।” इससे पहले अस्पताल ने ऑक्सीजन की सप्लाई पाने के लिए एसओएस मैसेज भी भेजा था। इसमें जानकारी दी गई थी कि अस्पताल में सिर्फ दस मिनट की ही ऑक्सीजन बाकी है। अस्पताल में 326 मरीज भर्ती थे।

बाद में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक राघव राघव चड्ढा ने बताया कि हमारा क्रायोजेनिक टैंकर बत्रा अस्पताल में पांच मिनट के अंदर पहुंच रहा है। बाद में ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल को कर दी गई, लेकिन इस दौरान आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया था।

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट पिछले कई दिनों से कोरोना और ऑक्सीजन की कमी को लेकर लगातार सुनवाई कर रहा है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को कई बार फटकार भी लग चुकी है। हाई कोर्ट में शनिवार को भी सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार पर अवमानना की कारवाई का भी इशारा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *