देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सुखद पहल, कांग्रेस ने की आज से प्लाज़्मा हेल्पलाइन की शुरूआत

 

कोरोना के कारण हर रोज़ लोग संक्रमण का शिकार हो रहे है, ऐसे में संक्रमण से निपटने के लिए उचित चिकित्सा के साथ साथ प्लाज़्मा की जरूरत भी पड़ रही है ताकि मरीजों को इसके जरिये मदद पहुंचाई जा सकें कोरोना वाइरस से निपटने के लिए। इसके लिए उन लोगों की जरूरत होती है जो कोरोना से लड़कर सुरक्षित तरीके से संक्रमण को पराजित कर चुके है। इस प्रक्रिया में कोरोना से रिकवर हुये लोगों के शरीर में मौजूद प्लाज़्मा जिसमें एंटीडोट होता है संक्रमित व्यक्तियों को डॉक्टर के परामर्श और टेस्ट के बाद चढ़ाया जाता है ताकि मरीज का शरीर इस संक्रमण से लड़ने में तेजी से काम कर सके।

 

जानकारी के अभाव में लोग नहीं आ रहे थे आगे-

ऐसे में प्लाज़्मा थेरेपी की जरूरत को समझते हुए कांग्रेस ने पहल करते हुये प्लाज़्मा हेल्पलाइन शुरू की है ताकि लोगों को जागरूक करके और जानकारी के साथ उनके सहयोग से कोरोना की जंग जितने में डॉक्टर के साथ सहयोग करके मरीज की जान बचाई जा सके।

नीचे दिये गये लिंक पर जाकर जानकारी ले सकते है

*Plasma Donation Link*
https://bit.ly/3viuPTz

 

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन इस टीम को लीड कर रहे है। यूथ कांग्रेस लगातार राहुल गांधी के सहयोग से पूरे देश में जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर संभव कोशिश कर रहे है कोरोना के इस काल में लोगों को जान बचाने के लिए। ऑक्सीजन मुहैया करवाने के साथ खुद दवाई भी उपलब्ध करवा रहे है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *