प्रियंका गांधी ने आज नदी अधिकार यात्रा के 19वें दिन निषाद समाज से मुलाकात की

 

यूपी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग की नदी अधिकार यात्रा 19 दिन से 418 किमी चलकर निषाद समाज के बीच जाकर उनके हक की आवाज उठा रही है। निषाद नदियों के राजा और रक्षक हैं। नदी के संसाधनों पर उनका हक है।

निषाद समाज के गांव-गांव से एक ही आवाज उठ रही है कि उनकी सुख-दुख की साथी नदियों के संसाधनों बालू, मछली, नदी किनारे की जमीन इत्यादि के इस्तेमाल को बड़े पूजीपतियों-ठेकेदारों के चंगुल से निकालकर निषादों को इनके उपयोग का हक मिलना चाहिए।

ये उनकी जीविका का सवाल है और हम निषाद समाज की जीविका के हक को दिलाने की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता से लड़ेंगे।

..यात्रा की अगुवाई कर रहे देवेंद्र निषाद, कुंवर निषाद (विधायक) वंदना निषाद व यात्रा में शामिल सभी साथियों का मैं दिल से धन्यवाद करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *