“पंथ प्ररस्ती है पहचान, किताब साडा चौन निशान’’ चुनाव अभियान की टैग लाईन होंगी : जीके

दिल्ली: कमेटी के आम चुनावों से पहले आज जागो पार्टी ने पार्टी का अधिकृत झण्डा एवं प्रचार गीत जारी किया। पार्टी ऑफिस में पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने गीत एवं झण्डा जारी करते हुए कहा कि आज जत्थेदार संतोख सिंह जी का 92वां जन्म दिवस है। इसलिए पंथ प्रति उनके द्वारा की गई सेवाओं को आगे रखते हुए आज के दिन इन्हें जारी किया गया है।

जीके ने कहा कि मेरे पिता एवं मेरे द्वारा बीते 70 वर्षो के दौरान किये गये मुख्य कार्यो को इस गीत में शामिल किया गया है। गीत को गायक इशू सोंध ने गाया व गीतकार हैपी लखीपुरीया ने लिखा और गुरप्रीत सिंह सिधू ने संगीत दिया हैं। जीके ने इशू सोंध एवं गुरप्रीत सिधू को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
 जीके ने बताया कि इस गीत को पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान संगतों को पार्टी के बारे बताने के लिए बतौर प्रचार गीत के तौर पर दिखाया व सुनाया जाएगा। इस गीत का मुख्य छंद ‘‘पंथ प्ररस्ती है पहचान, किताब साडा चौन निशान’’ चुनाव अभियान की टैग लाईन है। जीके ने कहा कि बतौर पंथक पार्टी हम दिल्ली के भीतर अहम भूमिका इन चुनावों में निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *