बलिया:विश्विद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैये के खिलाफ सड़कों पर छात्रों ने भीख मांग कर विरोध किया

संतोष सिंह: आज शहर के टी.डी. कालेज चौराहे पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हो रहे छात्रों के उत्पीड़न के खिलाफ छात्र नेताओं का आमरण अनशन शुरू हुआ, अनशन छात्र नेता सिंटू यादव, महामंत्री अमित सिंह छोटू, धनजी यादव, अभिनव सिंह चंचल, तेज प्रताप सिंह अपने साथियों के छात्रों के हित में बैठे। अंशनरत छात्र नेताओं का कहना है कि प्रोन्नति के विश्वास के बाद भी छात्रों को बेवजह फेल किया गया अनावश्यक बैंक लगाकर छात्रों का आर्थिक शोषण शोषण हो रहा है।

 

वहीं विश्वविद्यालय में अंकपत्र त्रुटी पर भी पैसा उस हो रहा है। इसके खिलाफ छात्र नेता अतुल कुमार पाण्डेय व महामंत्री अमित सिंह,छोटू पत्रक के माध्यम से अवगत कराया था। उसके बाद छात्रों ने हजारों की संख्या में विश्वविद्यालयों को घेरा था तथा साथ ही कुलपति को आर्थिक सहायता देने के लिए भीख मांगकर पैसा इकट्ठा किया था लेकिन उसके बाद भी कुलपति ने छात्रों की जायज मांगों को नहीं माना।इससे आहत होकर छात्र नेताओं ने आंदोलन के क्रम में आज आमरण अनशन शुरू कर दिया वही यदि मांग नहीं मानी गई तो यह आंदोलन और उग्र होगा इस मौके पर सौरभ सहयोगी, हिमांशु सिंह, निर्मल सिंह, अनुराग पटेल, विश्वकर्मा साहनी, संजीत सिंह, अंकित मिश्रा, धर्मेंद्र नाथ वर्मा, अभिषेक सिंह सीटू, अमरेश यादव, मंजूर आलम, अंकित मिश्रा, दिग्विजय सिंह, प्रवीण सिंह,राघवेंद्र गोलू, राहुल, अनुभव सिंह, वीर प्रताप आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *