वाराणसी: उत्तरप्रदेश में अपराध का ये हाल है कि पुलिस और कानून का डर लोगों के जेहन से बाहर हो चला है। एक तरफ बड़े-बड़े दावें करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराध रोक पाने में फिसड्डी साबित हो रही है तो दूसरी तरफ अपनी छाती ठोंकने के अलावा कोई व्यवस्था धरातल पर दिखाई नहीं देती हर रोज़ एक बेटी अपराध की शिकार बन रही है पर सरकार फ़िल्म सिटी बनाने में व्यस्त है। जोरशोर से एन्टी रोमियों सकॉर्ड की घोषणा हुई थी पर उसका कोई निशान दिखाई नहीं देखा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में में दूरदराज की आप बात ही छोड़ दे। महिला और बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे।
ऐसी ही एक घटना जिसमें एक स्कूल की छात्रा के साथ क्या हुआ देखिये, घटना शहर के लक्सा थाना क्षेत्र के गुरुबाग इलाके की है। लक्सा थाना क्षेत्र के गुरुबाग में घर से स्कूल परीक्षा देने जा रही छात्रा को जद्दुमंडी के रहने वाले लक्सा थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू प्रजापति ने बीच सड़क पर रोक कर ज़बरदस्ती सिन्दूर लगाने की वारदात कर दी।
