देशभर में किसान महापंचायत जारी रहेगी,10 जिलों में 200 ट्रैक्टर के साथ 2000 किसान शामिल होंगे

आज गाज़ीपुर बॉर्डर पर शामली/मुज़फ्फरनगर/सहारनपुर/मेरठ /बुलंदशहर/हापुड़/गौतमबुद्धनगर/मुरादाबाद/रामपुर /सम्भल/बिजनोर/अमरोहा जनपद के पदाधिकारियों से आंदोलन की आगमी रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में राकेश टिकैत जी ने कहा कि किसान कुर्बानी को तैयार रहे । कृषि कार्य के दबाव में आंदोलन को ठंडा न होने दें। खेती से ज्यादा आंदोलन पर ध्यान दिया जाय। आंदोलन में बॉर्डर पर आने बाले किसानों के कृषि कार्य को प्रभावित न होने दे।आंदोलनरत  किसानों के घर के कार्य को दूसरे किसान जिम्मेदारी से पूर्ण करें। उन्होंने फिर दोहराया कि एक फसल की कुर्बानी को किसान तैयार रहे। बैठक में तय किया गया कि किसी भी हाल में आंदोलन को कमजोर नही होने दिया गया।आसपास के 10 जनपदों से 2000 लोग हमेशा मौजूद रहेंगे।
वालिंटियर की जिम्मेदारी युवा जिलाध्यक्ष निभाएंगे।
कल राकेश टिकैत जी महाराष्ट्र के यवतमाल में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *