पंजाब: निकाय चुनाव में BJP का सूपड़ा साफ, 53 साल बाद 7 नगर निगम, मेयर की कुर्सी प्रचंड जीत के साथ कांग्रेस के खाते में

पंजाब: पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ भाजपा सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र में पार्टी का  खाता तक नही खोला ,कॉंग्रेस पहले स्थान पर जबरदस्त प्रदर्शन के साथ उभरी है दूसरे स्थान पर अकाली दल, तीसरे पर आम आदमी पार्टी और चौथे नम्बर पर भाजपा है।

किसान आंदोलन की आंच और केंद्र सरकार की ज्यादतियों का जबाव माना जाना चाहिए इस चुनाव के नतीजों को क्योंकि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा जान पंजाब के किसानों की गई है।

पंजाब में 8 नगर निगम और 109 नगरपालिका परिषद-नगर पंचायतों के 2302 वॉर्डों में हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इसके लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। ज्यादातर नगरपालिकाओं पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ मोगा नगरपालिका पर उसे अकाली दल से टक्कर मिली है। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन की वजह से भाजपा और आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार में मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने इस मौके पर कहा कि बठिंडा में 53 साल में पहली बार कांग्रेस का मेयर होगा। उन्होंने बठिंडावासियों को शुक्रिया जताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों की दिन-रात की मेहनत से ही ये संभव हुआ। दूसरी तरफ फिरोजपुर के कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने 33 में से 33 वॉर्डों में जीत के बाद कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी (रविवार) को हुआ था। इसमें मतदाताओं ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल किया। राज्य में वोटर टर्नआउट 71.39 फीसदी रहा था।

पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग ने पटियाला में पटरान और समाना नगर परिषदों के तीन बूथों पर पुनर्मतदान कराये जाने का आदेश दिया है। पुनर्मतदान 16 फरवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक हुई। मतगणना 17 फरवरी को ही होगी। दरअसल, इन बूथों पर ईवीएम में तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाएं सामने आई थीं। विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया था।

राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया था कि पटरान के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) से रिपोर्ट मिली थी कि वार्ड नंबर आठ के मतदान केन्द्र संख्या 11 पर कुछ उपद्रवियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को क्षतिग्रस्त कर दिया। वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्र संख्या 22 और 23 पर उपद्रवियों द्वारा ईवीएम को नुकसान पहुंचाने के बारे में समाना के आरओ से रिपोर्ट प्राप्त की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *