वाराणसी:ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं संस्कार भारती, काशी महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय “कला-मेला” का प्रेस वार्ता डॉ. सुनील विश्वकर्मा (विभागाध्यक्ष, ललित कला विभाग) श्री नीरज अग्रवाल (अध्यक्ष संस्कार भारती काशी महानगर) श्री सौरभ श्रीवास्तव (संयोजक) एवं श्री सुमित श्रीवास्तव (सचिव महानगर ) ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत, कला मेला का आयोजन 11 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। कला जो स्टूडियो में पल रही हैं, जिससे समाज अनिभिज्ञ रह जाता है। उसे समाज मे सहज रुप से प्रसारित करने और कला की समाज मे उपयोगिता को बढ़ावा देने हेतु तथा कला मेला समाज के सौंदर्य बोध को उत्कृष्ट करने का कार्य करता है।
जिसमे हस्तशिल्प मेला,पेंटिंग प्रदर्शनी,शताब्दी वर्ष को प्रस्तुत करने की झाकिया लगाई जायेगी।
नीरज अग्रवाल ने बताया कि यह “कला मेला” वाराणसी जनपद मे किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से हमारे कला को बढ़ावा एवं विस्तार मिलेगा। इस आयोजन में 11 से 15 फरवरी प्रतिदिन शाम 6 बजे से ललित कला के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसका प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है।
संयोजक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि,पहले दिन,11 फरवरी को
1.गणेश वंदना-सेठ एम आर जयपुरिया पड़ाव।
2.एकल सहनाई वादन -उस्ताद फतेह अली खान।
3.ठुमरी गायन -श्रीमती सुचरिता गुप्ता 4.नाटक विवेकानंद का मंचन होगा।
दूसरे दिन,12 फरवरी को
1.एकल कथक नृत्य-सुश्री श्रेयसी
2.एकल बाँसुरी वादन -श्री प्रांजल सिंह
3. गायन -श्री सनी मिश्रा
4.नाटक मरणोपरांत का मंचन होगा।
तीसरे दिन,13 फरवरी को
1.एकल कथक नृत्य-श्री श्रीधर शर्मा
2.एकल तबला वादन -श्री निर्मल यदुवंशी
3. गायन -सुश्री पूजा राय
4.नाटक
चौथे दिन,14 फरवरी को
1.एकल तबला वादन-पंडित ललित कुमार
2.एकल कथक नृत्य-श्री अभिषेक बसाक
3. गायन -श्री योगश मिश्रा
4.नाटक They lived happily ever after का मंचन होगा।
पाचवें दिन,15 फरवरी को
1.एकल बांसुरी वादन – डॉ शनिस गयावली
2.गायन -डॉ के .ए. चंचल
3.नाटक लड़ाई का मंचन होगा।
सुमित श्रीवास्तव ने बताया की बनारस में लगभग 1 साल बाद पुनः कलाओं का संगम होने जा रहा है। जिसमे चित्रकला, संगीत, नृत्य,वादन एवं नाट्य एक साथ मंचित होंगे। कला मेला के आयोजन को लेकर नगर के कलाप्रेमी खासकर युवाओं में एक उत्साह देखने को मिल रहा है।
