भदोही के रोहित साइकिल से बनारस से मुम्बई गंगाजल लेकर जाएंगे, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती पर

दिल्ली/मथुरा: योगेश भारद्वाज। भदोही के गोविंद यादव अपनी साइकिल से बनारस से मुंबई तक एक संदेश देने निकल पड़े है। इस यात्रा को नाम दिया गया है “पर्यावरण और जल संरक्षण” बनारस से गंगाजल लेकर रोहित मुम्बई तक साइकिल चला कर जाएंगे।

इसी कड़ी में गोविंद की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिल्ली स्थित पंडारा रोड आवास पर मुलाकात हुई। अखिलेश ने रोहित को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रोहित दिल्ली से चलकर मथुरा पहुंचे।
मथुरा में साइकिल यात्री गोविंद यादव ने कालिंदी ग्रीन कॉलोनी पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण शिक्षण को संदेश देने के लिए पौधारोपण किया और उन्होंने बताया कि बनारस से गंगाजल का पवित्र जल लेकर वह दिल्ली पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने उनका सम्मान किया और अब दिल्ली से वह महाराष्ट्र की दूरी तय करेंगे तथा 19 फरवरी को होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर  पवित्र गंगा जल अर्पित करेंगे और देश को जन संरक्षण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे जल है तो कल है और जल ही जीवन है इसे सुरक्षित रखना हर मानव की जिम्मेदारी है इस मौके पर कपिल यादव मुन्ना मलिक कमलेश यादव पवन चौधरी महेंद्र चौधरी मनोज कुंतल आदि उपस्थित रहे और अगले गंतव्य स्थान के लिए साइकिल यात्री को विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *