चौरी-चौरा महोत्सव मनाया गया, मंत्री जलशक्ति महेंद्र सिंह ने की शिरकत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मंत्री जलशक्ति डाॅ0 महेन्द्र सिंह  ने चौरी-चौरा महोत्सव के अवसर पर गुरूवार को कार्यक्रम स्थल  शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम स्थल को दीप मालिकाओं से सजाया गया। इस अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी गयी। इस अवसर पर आईजी  के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी  आशीष कुमार एवं जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। शहर में कई अन्य जगह भी चौरी चौरा महोत्सव मनाया गया। आजाद पार्क में स्कूली बच्चों को भी बुलाया गया था। बच्चों ने वंदेमातरम का गायन भी किया। स्कूलों में शिक्षकों ने भी वंदेमातरम का गायन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *