गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव में मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल ने करीब 156 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

सत्यप्रकाश पांडेय: गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव में पहुंचें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब 156 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पक्षियों के संरक्षण की बात पर जोर देते हुए मंच से घोषणा की कि गिधवा-परसदा के अलावा आस-पास के उन सभी गाँवों में पक्षी संरक्षण की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम होगा जहाँ प्रवासी पक्षी आते हैं।
Pictures/ Takshaka Post
उन्होंने कहा कि गिधवा-परसदा में पक्षी जागरूकता प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जायेगी जहां ग्रामीणों के अलावा जन सामान्य को भी राज्य में आने वाले प्रवासी पक्षियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
Picture/Takshaka Post
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड उन सभी वैटलैंड का संरक्षण और समुचित प्रबंधन करेगा जो जैव विविधता की दृष्टि से प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य की संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात भी कही है।

(सीनियर जर्नलिस्ट/ वाइल्डलाइफ फोटोजर्नलिस्ट
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *