मथुरा से दिल्ली 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए आने वाले किसानों को पुलिस ने रोका, किसानों में आक्रोश

मथुरा:योगेश भारद्वाज। 26 जनवरी को दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड को लेकर मथुरा में आज सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर किसान यूनियन के लोगों द्वारा यमुन एक्सप्रेस वे पर जाकर अपना समर्थन देने का कार्यक्रम रखा गया था, मगर मथुरा पुलिस ने किसानों को जगह जगह पर रोकने की कोशिश की।  जिससे कई जगह किसानों के ट्रैक्टर एकत्र हो गए है मगर किसान अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़कर दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे है मगर जिला प्रशासन चाहता है कि किसानों के ट्रैक्टर दिल्ली की परेड में शामिल नही हो सकें इसी लिए यमुना एक्सप्रेस वे के कट जितने भी है सभी पर ट्रैक्टरों को चढ़ने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ महिला पुलिस भी तैनात कर दी गई है। जिसके बाद किसानों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है जहां उनका कहना है कि अगर पुलिस ने हमको ट्रैक्टर रैली में जाने से रोका तो फिर हमको आंदोलन तेज करते हुए जबरन ट्रैक्टर लेकर जाना होगा और मथुरा में फिर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे लेकिन नये काले कृषि कानूनों को वापस कराकर ही दम लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *